यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती के जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र सेंठा में मां-बेटी की हत्या और शव जलाने के मामले को लेकर शुक्रवार को मृतका के रिश्तेदार डीआईजी से मिले।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक न हो पाने को लेकर DIG से शिकायत किया। जिस के बाद डीआईजी रेंज दिनेश कुमार पी. ने पुलिस अधीक्षक को अलग टीम गठित कर गिरफ्तारी कराने और पहले से घोषित 25-25 हजार रुपये पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 50 हजार किए जाने का निर्देश दिया।
घटना को लेकर शुक्रवार शाम को DIG ने पैरवीकार मृतका की बेटी सरिता दुबे, उनके पति बबलू दुबे, जेठ राजेश दुबे को अपने कार्यालय पर बुलवाया। इन लोगों ने उन्हें बताया कि कप्तानगंज पुलिस घटना में शामिल रहे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। हत्या में शामिल रहे आरोपी घूम रहे हैं। जिससे कभी भी हमारे परिवार के साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस टीमें अब तक दो महिलाओं और एक शरणदाता भर को गिरफ्तार कर पाई है।
घटना का मास्टरमाइंड
घटना का मास्टरमाइंड कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर सहित पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है।
इसके चलते आरोपियों से हमारे परिवार को खतरा बना हुआ हैं।उधर, कप्तानगंज के नए एसएचओ उपेंद्र मिश्रा ने सेठा गांव में जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली।