बस्ती: जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के छनवतिया में सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे 20 वर्षीय युवक का शव खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।चार दिन पूर्व मृतक स्वजन के साथ दिल्ली से घर लौटा था।ग्रामीणों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार था, उसका इलाज उसके बड़े भाई दिल्ली में करवा रहे थे। मृतक की माता रेशमा देवी ने बताया कि वह अपने दोनों छोटी पुत्रियों के साथ घर पर मौजूद थी। कुछ देर पूर्व घर से निकला था।
जब वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। घर से करीब 70 मीटर दूरी पर बने दूसरे मकान जिसमें कोई रहता नहीं है। पहुंचने पर पता चला कि अंदर से लोहे के चैनल में ताला लटका है। घर में लगे जंगले से देखा तो कमरे में कुंडी से शव लटका हुआ मिला।