यूपी कानपुर। अरब सागर से आ रही हवा के साथ बादलों ने शुक्रवार सुबह अपनी दस्तक दे दी। इससे मौसम की गर्मी में थोड़ी नरमी देखने को मिली और दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने के बजाय कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आर्द्र हवा का असरबढ़ेगा जिससे पश्चिमी उप्र में ओला वृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। कानपुर मंडल में भी हल्की वर्षा हो सकती है।
गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम की हवा चलने से दिन के तापमान में हुई वृद्धि का असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा है। जनवरी से अब तक सबसेअधिक न्यूनतम तापमान गुरुवार की रात में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 30.2. डिग्री रहा जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक रहा है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री रहने से रात में लोगों को बंद कमरे में गर्मी महसूस हुईहै।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अब शनिवार और रविवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ अरब सागर से पूर्वी उम्र में हवा का दबाव बढ़ा है। नमी के कारण बूंदाबांदी और पश्चिमी उप्र में हल्की बारिश की संभावना है।