कानपुर : मौसम में एकबार फिर बदलाव के आसार हैं। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे पहले सर्द हवा बहने लगी है जिससे अगले दो दिन तक मौसम में बढ़ रही गर्मी पर अंकुश लगने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिन में हवा की औसत गति 5.9 किमी प्रति घंटा रही है।
इससे दिन में तेज धूप खिलने के बावजूदगर्मी का असर कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 22 फरवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर कानपुर व आस-पास के क्षेत्रों में दिख रहा है। इससे तापमान में कमी आई है।
सोमवार को भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। तेज हवा चलने से मौसम में सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम में नया बदलाव 27 फरवरी से होगा जब बादल आएंगे।