कम्प्यूटर या पर्सनल कम्प्यूटर क्या होता है?

By Arun Kumar

Published on:

कम्प्यूटर या पर्सनल कम्प्यूटर क्या होता है? 

कम्प्यूटर-परिचय (computer-introduction) – आज के युग में यह तो हम सभी जान गए हैं कि कम्प्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। प्रतिदिन आप कम्प्यूटर के नए-नए प्रयोगों के बारे में सुनते होंगे। तो क्यों न हम इसे ‘कम्प्यूटर क्रांति’ (Computer Revolution) का नाम दे दें?

अब तक आप व्यावसायिक पत्राचार के लिए टाइपराइटर का, लम्बी-लम्बी गणनाएं (Calculations) करने के लिए कैलकुलेटर का तथा रिकार्ड रखने के लिए फाइलों का प्रयोग करते रहे होंगे। अब आप पत्राचार, गणनाएं तथा रिकार्ड रखना आदि कम्प्यूटर द्वारा और अधिक तेजी से कर सकते हैं। ऑफिस कार्यों के अलावा आज कम्प्यूटर शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जैसे-जैसे कम्प्यूटर का प्रयोग हर क्षेत्र में बढ़ रहा है, वैसे ही कम्प्यूटर का प्रयोग समझना भी आवश्यक होता जा रहा है।

कम्प्यूटर या पर्सनल कम्प्यूटर क्या होता है? (What is a Computer or PC)

कम्प्यूटर को आप एक सुपर कैलकुलेटर, टाइपराइटर तथा टेलिविजन (Display) का संगम मान सकते हैं।

 

संख्याओं को जोड़ने और घटाने की क्रिया के साथ कम्प्यूटर लिखित सामग्री और आंकड़ों को प्रदर्शित करता है तथा भविष्य के इस्तेमाल के लिए इन्हें संचित (Store) भी करता है। तकनीकी भाषा में कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति है जो सूचनाओं को प्राप्त करके, कुछ निर्देशों के अनुसार उनका विश्लेषण (प्रोसेस) करके आवश्यक परिणाम प्रस्तुत करता है।

 

PC शब्द का पूरा अर्थ पर्सनल कम्प्यूटर है। आम भाषा में, चूंकि आप एक व्यक्ति हैं और कम्प्यूटर का प्रयोग कर रहे हैं अतः यह आपका पर्सनल (व्यक्तिगत) कम्प्यूटर या PC है। PC शब्द का प्रयोग छोटे आकार के कम्प्यूटर के लिए सर्वप्रथम आई.बी.एम. कम्पनी ने किया था। तभी से यह शब्द प्रचलित हो गया है। कम्प्यूटरों के आकार और प्रकार अलग-अलग होते हैं। खेल खेलने वाले ZX-स्पैक्ट्रम कम्प्यूटरों से लेकर मेनफ्रेम और भारत में बने परम जैसे सुपर कम्प्यूटर तक आज दुनिया में उपलब्ध हैं।

क्या आप जानते हैं कि कम्प्यूटर (Computer) की अपनी कोई बुद्धि (Intelligence) नहीं होती, यहां तक कि कॉकरोच की बुद्धि भी इससे ज्यादा होगी। यद्यपि कम्प्यूटरों में कृत्रिम बुद्धि विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक के सभी कम्प्यूटर निर्देशों का पालन करके ही समस्याओं को हल करते हैं।

यदि कम्प्यूटर को दिए गए निर्देश सही हैं तो यह उन्हें सही तरीके से लागू करके सही परिणाम देता है लेकिन यदि निर्देश गलत हैं तो यह बड़ी-बड़ी गलतियां भी कर सकता है। आप इस पुस्तक में यह भी पढ़ेंगे कि कम्प्यूटर को सही निर्देश कैसे दिए जाते हैं।

FAQ 

Q. पर्सनल कंप्यूटर का अर्थ क्या है?

A. पीसी (PC) यानी की पर्सनल कंप्यूटर एक माइक्रो कंप्यूटर है, जिसे एक समय में एक ही व्यक्ति द्वारा उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Q. कंप्यूटर और पर्सनल कंप्यूटर में क्या अंतर है?

A. पर्सनल कंप्यूटर को किसी कंप्यूटर विशेषज्ञ या तकनीशियन के बजाय सीधे अंतिम उपयोगकर्ता द्वारा संचालित किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष 

प्रिय पाठक भास्कर जोश के इस के माध्यम से हम आप सभी कोकंप्यूटर और पर्सनल कंप्यूटर में क्या अंतर है, पर्सनल कंप्यूटर का अर्थ क्या है, इस का उपयोग सही सारी जानकारियां लाया हूं।

 

Share Now

Leave a Comment