डग्गामार वाहनों में सवारियां बिठा रहे चालक, जिम्मेदार मौन

By Arun Kumar

Published on:

कानपुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर डग्गामार वाहन जाम लगने की वजह बन रहे हैं। इसका खामियाजा दोपहिया व चार पहिया चालकों को जाम में फंसकर भुगतना पड़ता है। रामादेवी, कल्याणपुर, नौबस्ता, विजय नगर सहित अन्य व्यस्ततम चौराहों पर बिना परमिट वाले वाहन नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे हैं।

शुक्रवार शाम रामादेवी, विजय नगर व रावतपुर चौराहे की पड़ताल की गई तो वहां डग्गामार प्राइवेट बसें और चार पहिया वाहन में चालक सवारियां बिठाते मिले। अनफिट वाहनों के रूट पर चलने से यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है।

अतिव्यस्ततम चौराहों

शहर के सबसे अतिव्यस्ततम चौराहों में सुबह और शाम के समय रोजाना जाम की समस्या रहती है। बिना परमिट के वाहनों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ती। आरटीओ में पंजीकृत अनफिट कामर्शियल वाहनों की सूची में पांच हजार से ज्यादा वाहन अनफिट हैं। इनमें से 53 प्रतिशत वाहनों की समय सीमा खत्म हो चुकी है।आरटीओ की ओर से समय समय पर नोटिस भी जारी किए जाते हैं। अधिकारी ने बताया, आरटीओ की ओर से काटैक्ट, टूरिस्ट, स्टेज कैरिज परमिट जारी किए जाते हैं।

चेकिंग के दौरान

चेकिंग के दौरान परमिट व बिना परमिट वाले वाहनों को रूट पर रोककर दस्तावेज और मौके की स्थिति को जांचा जाता है। परिवहन नियम का उल्लंघन करने पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया जाता है। आरटीओ और यातायात पुलिस के अधिकारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाने का दावा किया है।

Related Post

Leave a Comment