रक्षा बंधन पर महिलाएं करेंगी निशुल्क यात्रा

By Arun Kumar

Updated on:

Basti News: रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इस योजना से रोडवेज कर्मियों को लाभान्वित किया जाएगा।

वहीं रक्षा बंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दो दिन के लिए रोडवेज बस में नि निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। रक्षा बंधन पर्व पर परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक के अलावा वर्कशाप के कर्मियों की भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

18 अगस्त से एक सितंबर तक यानी 15 दिन तक 4500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले चालक परिचालक को 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं वर्कशाप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी 15 दिन में 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। वर्कशाप कर्मियों को 15 दिन तक अवकाश नहीं मिलेगा।

इस बार रक्षा बंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गंतव्य तक जाएंगी और वापस लौटेंगी। 18 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक वाहनों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बस्ती डिपों में 132 बसों का बेड़ा है। इनमें 100 बसें परिवहन निगम की तो 32 अनुबंधित है। इन पर चालक व परिचालक तैनात हैं।

Share Now

Arun Kumar

MA, B.Ed & MSW

Related Post

Leave a comment