प्रिन्टर क्या हैं? Printer के प्रकार..

By Arun Kumar

Published on:

प्रिन्टर (Printer) एक ऐसा साधन है जो किसी भी डाक्यूमेन्ट को, जो आपने कम्प्यूटर पर बनाया है, प्रिन्ट कर सकता है। कम्प्यूटर पर डाक्यूमेन्ट बनाने के बाद आप उसे सीधा प्रिन्टर पर भेज सकते हैं, जिसे हम अधिकतर ‘प्रिन्ट आउट’ (Print out) कहते हैं।

प्रिन्टर की गति को हम ‘पृष्ठ प्रति मिनट’ (Page per minute) या ‘अक्षर प्रति सेकंड’ (Characters per second) में नापते हैं। जितने अधिक बिन्दु प्रति इंच (Dots per inch) होंगें, उतना ही सविस्तार विवरण होगा। प्रिन्टर, भिन्न-भिन्न आकार व छपाई तकनीक (Printing technologies) वाले होते हैं।

कुछ सामान्यतः प्रयोग होने वाले प्रिन्टर इस प्रकार हैं:

डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर – Dot Matrix Printer

डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर एक-एक अक्षर (Character by character) प्रिन्ट करता है। डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर में, प्रिन्टर हैड (Printer head) बार-बार प्रिन्टर में लगे पेपर के ऊपर लगता है, जिससे प्रिन्टर की स्पीड कुछ कम हो जाती है। डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर सस्ते होते हैं, परन्तु उनकी स्पीड कम होती है और उनकी प्रिन्ट क्वालिटी भी उतनी अच्छी नहीं होती। अधिकतर डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर 360 कैरेक्टर प्रति सेकंड की गति से प्रिन्ट कर सकते हैं।

लाइन प्रिन्टर- Line Printers

लाइन प्रिन्टर लाइन प्रति सेकंड की गति से प्रिन्ट करते हैं। ये बहुत तेज गति से प्रिन्ट कर सकते हैं, इसलिए जहां बहुत सारी जानकारी प्रिन्ट करनी हो, वहां ये उपयोगी सिद्ध होते हैं। इनकी प्रिन्ट क्वालिटी लेजर प्रिन्टर की तरह नहीं होती। इनमें एक बहुत बड़ी कमी यह है कि लाइन प्रिन्टर ग्राफिक्स को प्रिन्ट नहीं करते।

इंक जेट प्रिन्टर – Ink Jet Printers

इंक जेट प्रिन्टर वही तकनीक का प्रयोग करते हैं जो हम डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर में लगाते हैं। केवल प्रिन्टर हेड में पिन की जगह बहुत सारे माइक्रोस्कोपिक छेद होते हैं। रिबन, जो डॉट मैट्रिक्स में लगता है, उसकी जगह उन छेदों में से इंक बाहर निकलती है जो पेपर पर अक्षर बनाती है। ये प्रिन्टर डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर से अधिक महंगे होते हैं और इनकी प्रिन्ट क्वालिटी लेजर प्रिन्टर के करीब होती है।

लेज़र प्रिन्टर – Laser Printers

लेजर प्रिन्टर कम्प्यूटर की प्रिन्टिंग तकनीक में सर्वोत्तम होते हैं। लेकिन इनकी कीमत सबसे अधिक है। लेजर प्रिन्टर एक फोटोकॉपियर (Photocopier) मशीन की भांति दिखाई देता है। यह एक फोटोकॉपियर से इस तरह से भिन्न है कि एक फोटोकॉपियर की तरह लिखित डाक्यूमेन्ट पर फोटोग्राफ करने के बजाय, यह आकृति बनाने के लिए लेज्जर बीम (Laser beam) का प्रयोग करता है। लेञ्जर प्रिन्टर’ पृष्ठ प्रति मिनट’ की गति से प्रिन्ट करता है। ये बेहतर किस्म का प्रिन्ट आउट निकालते हैं। अधिकतर इनकी गति 4 से 12 पृष्ठ प्रति मिनट होती है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से आज आप ने जाना की प्रिन्टर क्या है, प्रिन्टर के प्रकार तथा इस की क्या जरूरत हमारे जीवन में है।

FAQ

Q. प्रिन्टर कितने प्रकार के होते हैं?

A. आमतौर पर कई प्रकार के प्रिंटरों का उपयोग किया जाता है, जिनमें इंकजेट प्रिंटर, लेजर प्रिंटर, थर्मल प्रिंटर और 3D Printer शामिल हैं।

Q. प्रिंटर मशीन की कीमत क्या है?

A. मल्टीपर्पज लेजर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटर करीब 7 से 12000 रुपए के बीच आते हैं। लेकिन इन दोनों की ही कार्टेज इंक लगभग 2000 की आती है। वहीं प्लेन कलर्ड लेजर प्रिंटर 12 से 20 हजार के बीच और मल्टीपर्पज लेजर कलर्ड प्रिंटर 20 हजार से लेकर उससे ऊपर तक की कीमत में मिलते हैं

Q. सबसे तेज प्रिंटर कौन सा होता है?

A. लेजर प्रिंटर को सबसे तेज प्रिंटर कहा जाता है।

Share Now

Leave a Comment